Advertisement

टीवी

2 बार टूटी शादी, तलाक के बाद बच्चों को अकेले पाल रही एक्ट्रेस, दर्द सहकर भी नहीं मानी हार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST
  • 1/10

श्वेता तिवारी टीवी टाउन की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट शोज में काम किया. मगर उन्हें सबसे तगड़ी पहचान 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से ही मिली. हाल ही में श्वेता द ट्रेटर्स 2 में दिखाई दीं. 
 

  • 2/10

मगर प्रोफेशनल लाइफ में झंडे गाड़ने वाली श्वेता तिवारी ने पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. उनका दो बार तलाक हो चुका है. अब वो दो बच्चों की अकेले ही परवरिश करती हैं.
 

  • 3/10

भारती सिंह के पॉडकास्ट में श्वेता तिवारी ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई राज खोले थे. श्वेता ने बताया था करियर की शुरुआत में एकता कपूर के शो के लिए उन्होंने लगातार 72 घंटे शूट किया था.

Advertisement
  • 4/10

श्वेता ने शो के लिए लगातार 72 घंटे शूटिंग करने के दिनों को याद करते हुए कहा था- मुझे नहीं लगता कि एकता कपूर ने जिस तरह की कहानियां बनाई हैं, उनका कोई मुकाबला कर सकता है. उस दौर में हम बिना ढंग से सोए दिन-रात काम करते थे. मुझे आज भी याद है कि मैंने लगातार 72 घंटे शूटिंग की थी.

  • 5/10

'एक महीने में सिर्फ 30 दिन होते हैं, लेकिन मुझे 45 दिनों के पैसे मिलते थे, क्योंकि हम इतने लंबे घंटों तक काम करते थे. एक शिफ्ट सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होती थी और अगली शिफ्ट शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक. हम इस तरह काम करते थे और यह सिर्फ हम एक्टर्स की बात नहीं थी. एकता कपूर भी उतनी ही कड़ी मेहनत करती थीं.'

  • 6/10

श्वेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो जब उनकी बेटी पलक छोटी थीं, तभी उनका पति राजा चौधरी संग तलाक हो गया था. ऐसे में श्वेता ने अकेले ही बेटी की परवरिश की.

Advertisement
  • 7/10

श्वेता ने बताया था कि वो एक सख्त मां थीं. श्वेता बोली थीं- जब पलक छोटी थी, तब मैंने उसके लिए कुछ नियम बनाए थे, जैसे अगर वो बाहर जाती थी, तो उसे 11 बजे तक या देर से देर रात 1 बजे तक वापस आना ही होता था.

  • 8/10

'उसे यह कहने की परमिशन नहीं थी कि 'मैं पार्टी से रात 1 बजे निकल रही हूं.' रात 1 बजे का मतलब घर पहुंच जाना होता था न कि वहां से निकलना. उसे समय पर लौटना ही पड़ता था. वो अक्सर परेशान हो जाती थी और कहती थी- मैं सात दोस्तों के साथ जा रही हूं और मैं कहती थी कि मुझे उन सातों के फोन नंबर चाहिए.'

  • 9/10

श्वेता अब द ट्रेटर्स रियलिटी शो में दिखाई दे रही हैं. रियल लाइफ में लैविश लाइफ जीती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स, शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती हैं. 

Advertisement
  • 10/10

(Photo: Instagram @shwetatiwari)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement