बॉलीवुड और टेलीविजन में आने वाले हर एक्टर की किस्मत चमक जाए, ये जरूरी नहीं होता है. कई बार लोग बी-ग्रेड और पॉर्न मूवीज करने पर मजबूर हो जाते हैं.
शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने काम मजबूरी में शुरू किया था, लेकिन आज वो एक आलीशान लाइफ जी रहे हैं.
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में शेक्सपियर ने इंडस्ट्री के कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि उनका मैसेज बॉक्स गंदे मैसेज से भरा रहता है.
शेक्सपियर ने कहा कि लोग मुझसे हाथ जोड़कर कहते हैं कि मुझे अपनी कंपनी में ले लीजिए. मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं. प्लीज मुझे काम करने का मौका दीजिए.
वो कहते हैं कि लड़कियां मुझे अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजती हैं. लड़के कहते हैं कि अच्छा अकेले अय्याशी करोगे क्या. हमें भी मौका दो.
उन्होंने कहा कि लोग मेरे साथ सोना चाहते हैं. शेक्सपियर ने कहा कि मैं बता नहीं सकता हूं कि कितने लोग पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए मुझे गंदी बातें लिखते हैं.
वो कहते हैं कि जब उनकी बात ना सुनो, तो वो जान से मारने की धमकियां देते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कई लोग इस प्रोफेशन में आते हैं, लेकिन बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं.
शेक्सपियर त्रिपाठी ने कहा कि वो मजबूरी में इस इंडस्ट्री में आए, लेकिन बाकी लोगों को यही सलाह है कि वो इसमें ना फंसे. उन्होंने लोगों को पॉर्न स्टार ना बनने की सलाह दी.
बता दें टेलीविजन से पॉर्न इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले शेक्सपियर ने बिग एफ, गुनाह, तेरी गलियां और डॉक्टर डॉक्टर जैसे शोज में काम किया है. वो महेंद्र सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा संग विज्ञापन में भी काम कर चुके हैं.
All Photos: Instagram @shakespearekamdev