Advertisement

टीवी

बिकिनी पहन पूल में इतराई 41 की TV एक्ट्रेस, करोड़ों की मालकिन, जीती है आलीशान लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST
  • 1/9

टीवी की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार जेनिफर विंगेट ने 30 मई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके को उन्होंने गोवा की खूबसूरती के बीच एन्जॉय किया, जिसकी झलक अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

  • 2/9

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वह बेहद खुश, रिलैक्स और लाइफ को खुलकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. फैंस उनकी मुस्कान और पॉजिटिव एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

  • 3/9

एक तस्वीर में जेनिफर ब्लैक आउटफिट में बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं. चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही है. यह तस्वीर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की सबसे प्यारी झलक बन गई है.

Advertisement
  • 4/9

उम्र सिर्फ एक नंबर है, यह बात जेनिफर विंगेट को देखकर आसानी से समझी जा सकती है. 41 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस, खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज किसी नई एक्ट्रेस से कम नहीं है. तस्वीरों में उनका स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

  • 5/9

बर्थडे वेकेशन के दौरान जेनिफर ने पूल किनारे ब्लू बिकिनी में भी कुछ शानदार तस्वीरें क्लिक करवाईं. इस लुक में उनका कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

  • 6/9

जेनिफर की बर्थडे पोस्ट पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी प्यार लुटाया. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया. वहीं कई अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजीं.

Advertisement
  • 7/9

जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद 2002 में उन्होंने 'शाका लाका बूम बूम' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र' और 'बेपनाह' जैसे सुपरहिट शोज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

  • 8/9

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, जेनिफर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 49 करोड़ रुपये है. वह एक एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये तक फीस लेती हैं, जबकि एक शो के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. मुंबई में उनका शानदार घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जो उनकी आलीशान लाइफस्टाइल की झलक दिखाती हैं.

  • 9/9

All Photos: Instagram @jenniferwinget1

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement