बंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय संगीतकार करण जोसेफ ने मुंबई के बांद्रा की एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस अधिकारियों की मानें तो करण जोसेफ मुंबई में एक महीने से अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था. उनका फ्लैट 12वीं मंजिल था. बीते शनिवार (9 सितंबर) को यहीं से कूदकर करण ने जान दे दी.
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन करण अपने दोस्तों के साथ बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी अचानक वह खिड़की की तरफ बढ़े और वहां से कूद गए। उनके दोस्तों के इस बारे में तब मालूम हुआ जब उन्हें तेज आवाज सुनाई दी. उन्होंने बालकनी में जाकर देखा, तो करन जमीन पर लहूलुहान पड़े थे. उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद करन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
फिलहाल करण के घरवालों को सूचना दे दी गई है. इस घटना पर बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार विशाल ददलानी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है.
वैसे बता दें कि आज World Suicide Prevention Day है. इसे लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है.
On World Suicide Prevention Day, make a pledge to LISTEN, and save a life.
हिमानी दीवान