एमएस धोनी फिल्म के प्रमोशन के चलते सुपरस्टार रजनीकांत से मिले धोनी

आने वाली फिल्म एमएस धोनी- The untold story के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी सुपरस्टार रजनीकांत से मिलने पहुंचे. खेल और सिनेमा की दुनिया से दो दिग्गजों को एक साथ देखना वाकई शानदार लम्हा था.

Advertisement
एमएस धोनी और सुपरस्टार रजनीकांत एमएस धोनी और सुपरस्टार रजनीकांत

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

आने वाली फिल्म 'एमएस धोनी- The untold story' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी सुपरस्टार रजनीकांत से मिलने पहुंचे. खेल और सिनेमा की दुनिया से दो दिग्गजों को एक साथ देखना वाकई शानदार लम्हा था.

इस खास पल को तस्वीर में कैद किया गया और इसे फॉक्स स्टार इंडिया ने ट्‍विटर पर शेयर किया है. खबरों के मुताबिक धोनी ने से उनके घर पर मुला‍कता की. इसमें कोई दो राय नहीं कि धोनी के कितने बड़े फैन हैं, इसलिए उन्होंने अपने चेन्नई शेड्यूल से खासतौर से रजनीकांत से मिलने के लिए वक्त निकाला.

Advertisement

अपनी जिंदगी पर बेस्ड 'एमएस धोनी-The untold story' को प्रमोट करने के लिए धोनी ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है अब फैन्स को इस फिल्म के जल्द रिलीज होने का इंतजार है. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

When Captain Cool and meet, it is simply epic!

— Fox Star Hindi (@foxstarhindi)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement