नच बलिए में नया ड्रामा, विशाल का सपोर्ट करेंगी बिग बॉस फेम मोनालिसा!

नच बलिए 9 में डांस से ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में एक्स कपल्स को बुलाने का फंडा ही टीआरपी बटोरना और विवादों में बने रहना था. इस कसौटी पर शो खरा भी उतर रहा है. लेकिन डांस रियलिटी शो में मेकर्स के बिग बॉस का तड़का लगाने की कोशिश फैंस को हजम नहीं हो रही है.

Advertisement
मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह और मोनालिसा. मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह और मोनालिसा.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

नच बलिए 9 में डांस से ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में एक्स कपल्स को बुलाने का फंडा ही टीआरपी बटोरना और विवादों में बने रहना था. इस कसौटी पर शो खरा भी उतर रहा है. लेकिन डांस रियलिटी शो में मेकर्स के बिग बॉस का तड़का लगाने की कोशिश फैंस को हजम नहीं हो रही है. शो के विवादित एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता भी किसी बड़े ड्रामे से कम नहीं है.

Advertisement

पिछले हफ्ते मधुरिमा की मां ने सेट पर आकर विशाल की क्लास लगाई थी और अपनी बेटी को सपोर्ट किया था. खबर है कि इस हफ्ते नच बलिए में बिग बॉस फेम मोनालिसा अपने पति विक्रम सिंह राजपूत के साथ विशाल आदित्य सिंह का सपोर्ट करने पहुंचेंगी. मोनालिसा और विक्रम सिंह राजपूत रियलिटी शो के मंच पर परफॉर्म करेंगे.

कहा जा रहा है कि मोनालिसा-विक्रम एक्ट्रेस मधुरिमा के व्यक्तित्व से पर्दा उठाएंगे. नच बलिए में मोनालिसा-विक्रम, विशाल का समर्थन करते हुए दिख सकते हैं. ये सारा नजारा बिग बॉस की याद दिलाता है, जहां ढेर सारा ड्रामा और लड़ाई-झगड़े के बाद कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए बाहर से उनके दोस्त पहुंचते हैं.

सभी जानते हैं कि समलान नच बलिए 9 को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स बिग बॉस मसाले को डांस रियलिटी शो में डालने से नहीं चूक रहे हैं. ये ड्रामेबाजी एक वर्ग के दर्शकों को एंटरेटन कर रही है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि तड़का लगाने के लिए जबरन डाले जा रहे इन मसालों ने नच बलिए को खराब कर दिया है.

Advertisement

लोगों का कहना है कि मेकर्स ने इसे डांस शो कम और ड्रामा शो ज्यादा बना दिया है. खैर देखना होगा कि इस हफ्ते नच बलिए में क्या हंगामा होता है. अपकमिंग एपिसोड में मधुरिमा-विशाल शो से बाहर हो जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »