केजरीवाल को मिला 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम' देखने का न्योता

वि‍वेक अग्निहोत्री ने अरविंद केजरीवाल को फिल्म 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम' देखने को न्योता दिया है. यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.

Advertisement
फिल्म 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम' फिल्म 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम'

IANS

  • मुंबई,
  • 28 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक 'लंबा मेल' लिखकर राजनीति पर आधारित अपनी व्यंग्य फिल्म 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम' देखने के लिए किया है. अग्निहोत्री ने यह जानकारी ट्विटर पर शेयर की.

अग्निहोत्री ने ट्वीट में लिखा, '20 मिनट में लिखे गए लंबे मेल में अरविंद केजरीवाल को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया.'

अग्निहोत्री के अपने जीवन से प्रेरित फिल्म है. इसमें एक बिजनेस स्कूल में भ्रष्टाचार और माओवाद के मुद्दे को प्रदर्शित किया गया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में माही गिल, आंचल द्विवेदी, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, अरुणोदय सिंह और विवेक वासवानी हैं. यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »