दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दी घर पर आराम की सलाह

गुजरे जमाने के एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. उन्हें माइनर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

Advertisement
पत्नी सायरा के साथ दिलीप कुमार (पुराना फोटो) पत्नी सायरा के साथ दिलीप कुमार (पुराना फोटो)

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. मंगलवार को उन्हें माइनर निमोनिया की वजह से डायलिसिस की जरूरत पड़ी. लेकिन अस्पताल में एडमिट होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उन्हें घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी है.

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई कि उन्हें माइल्ड निमोनिया हुआ है. उन्हें घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी गई है. खुदा का रहम है कि अभी वो बिलुकल नॉर्मल हैं. आप दुआ करें.

Advertisement

बता दें कि इसी साल अगस्त में भी दिलीप कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था, फिर हालत सुधरने पर उन्हें स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था.

बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 51 साल पूरे हो गए हैं. इस खास दिन को अपने इस कपल ने अपने 48 पाली हिल के घर पर सेलिब्रेट किया था.

पाली हिल की यह प्रॉपर्टी हाल ही में लंबी लड़ाई के बाद उन्हें मिली है. ये संपत्ति पहले पराजिता डेवलपर्स के पास थी. दरअसल, साल 2006 में दिलीप कुमार ने मुम्बई के रियल एस्टेट फर्म प्राजिता डेवलपमेंट से 2412 स्क्वायर गज में फैले इस बंगले के डेवलपमेंट के लिए करार किया था. लेकिन बिल्डर ने कोई काम नहीं किया इसके बाद दिलीप कुमार ने बंगले को बिल्डर से वापिस लेने की मांग की थी. बिल्डर ने इनकार किया तो मामला कोर्ट पहुंच गया था.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दिलीप कुमार को पाली हिल्स बंगले के विवाद को सुलझाने के लिए एक रियल एस्टेट कंपनी को 20 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »