अमर सिंह अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर हैं. इस बार उन्हेंने अपने खासमखास दोस्त अमिताभ बच्चन के बारे में बयान दे दिया है.
अमर सिंह का दावा है कि बॉलीवुड के महान अभिनेता सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. अमर सिंह ने जया और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया.
दरअसल, अमर सिंह को समाजवादी पार्टी में हुए कलह और मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव के बीच अलगाव के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. ऐसे में अमर सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हर झगड़े के लिए उन्हें ही जिम्मेदार मान लिया जाता है.
अमर सिंह ने कहा कि लोग मुझे के अलग होने का कारण भी मानते हैं. जबकि वो दोनों कई साल से जनक और प्रतिक्षा में अलग-अलग रहते हैं. इसी तरह ऐश्वर्या और जया के बीच होने वाले झगड़ों के लिए भी मुझे ही जिम्मेदार ठहराया गया.
मेधा चावला