राजनीति नहीं फिल्मों में काम करेंगी राज ठाकरे की बेटी, ऐसी है चर्चा

वरूण धवन की आने वाली फिल्म जुड़वा-2 से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी राज ठाकरे की बेटी

Advertisement
Judwaa 2 Poster Judwaa 2 Poster

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

ठाकरे परिवार का एक और सदस्य राजनीति की बजाय बॉलीवुड में काम करने वाला है. चर्चाओं की मानें, तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की बेटी उर्वशी ठाकरे डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जुड़वां-2 से जुड़ सकती हैं. कहा जा रहा है कि वो फिल्म में डेविड को असिस्ट करेंगी. राज ठाकरे फिल्मों में काफी दिलचस्पी लेते थे, अब उनकी बेटी बतौर करियर बॉलीवुड में काम करेंगी.

Advertisement

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी का डेब्यू बतौर एक्ट्रेस नहीं, डायरेक्टर के तौर पर होगा. वह इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर होंगी. हालांकि शुरुआत में फिल्म के निर्देशक डेविड धवन इस बात को लेकर बहुत सहज नहीं थे. उन्हें लगा था कि इतनी कम उम्र में वो बड़ी जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगी. लेकिन रिपोर्ट की मानें, तो अब यह तय हो चुका है कि राज की बेटी इस फिल्म से बतौर सहायक निर्देशक जुड़ेंगी. हालांकि इस बारे में उर्वशी या ठाकरे परिवार की ओर से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है.

वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म में  वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं. जुड़वा 2 की साल 1997 में सुपरहि‍ट रही फिल्म जुड़वा 2 का सीक्वल है. इस  फिल्म में सलमान खान डबल रोल में थे और उनके साथ रंभा और करिश्मा कपूर नजर आई थीं. इसके डायरेक्टर थे डेविड धवन. जुड़वां-2 को भी डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement

 

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है

वैसे फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर में तापती और जैकलीन फर्नांडिस के साथ वरूण जोड़ी शानदार दिख रही है. दोनों ही एक्ट्रेस इस रोमकॉम फिल्म में फिट बैठ रही हैं. ट्रेलर में सलमान खान स्टारर जुड़वा के गानों ऊंची है ब्ल‍िडिंग, चलती है क्या नौ से बारा को भी शामिल किया गया है. 90 के दशक के इन हिट गानों पर वरुण, जैकलीन और तापसी को थि‍रकते देखना मजेदार है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »