'उड़ता पंजाब' पर बोले शाहिद, फिल्म देखे बिना राय ना बनाएं

शाहिद कपूर ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' पर छिड़े विवाद को लेकर कहा,'एक मिनट का प्रोमो देखने के बाद फिल्मों और किरदारों पर राय बनाना बंद करें. यह ढाई घंटे की फिल्म है. तो कृप्या निर्णय देने या विवाद पैदा करने से पहले फिल्म देखने की प्रतीक्षा करें.'

Advertisement

पूजा बजाज / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

शाहिद कपूर की विवादास्पद फिल्म 'उड़ता पंजाब' इस शुक्रवार रिलीज होने के लिए तैयार है. शाहिद ने सभी से आग्रह किया कि फिल्म देखे बिना कोई राय ना बनाएं.

शाहिद ने मंगलवार को यहां की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, 'एक मिनट का प्रोमो देखने के बाद फिल्मों और किरदारों पर राय बनाना बंद करें. यह ढाई घंटे की फिल्म है. अगर आपको यहां बैठे लोगों पर विश्वास है तो कृप्या निर्णय देने या विवाद पैदा करने से पहले देखने की प्रतीक्षा करें.' उन्होंने कहा, ' देखे बिना विवाद हुए, जिस बात को लेकर हमारे नाम और हमारी छवि पर खतरा हो, हम खुद ऐसा क्यों करेंगे?'उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आलिया भट्ट को श्रेय दिया जाना चाहिए कि वह इतनी सुंदर होने के बावजूद भी ड्रग एडिक्ट की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गईं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'वह अपनी छवि के साथ ऐसा क्यों करेंगी. इसमें कुछ तो बात रही होगी, जिसके कारण वह ऐसा करने के लिए तैयार हुईं.' उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य 'मानवीय' है.

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना कपूर खान और भी अ‍हम किरदार अदा कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »