'ससुराल सिमर का' ये एक्टर अस्पताल में भर्ती, आर्थिक तंगी ने बढ़ाई मुसीबत

आशीष ने अपनी बीमारी के बारे में बताया है. आशीष ने कहा, मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मेरी हालत ठीक नहीं है. मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं. मेरे शरीर में लगभग 9 लीटर पानी जमा हो गया है, जिसको जल्द से जल्द निकालना जरूरी है.

Advertisement
टीवी एक्टर आशीष रॉय टीवी एक्टर आशीष रॉय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:25 AM IST

टीवी एक्टर आशीष रॉय की तबीयत बिगड़ने की वजह से गोरेगांव के SRV मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 54 साल के आशीष को सीरियल जैसे ससुराल सिमर का और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में काम करने के लिए जाना जाता है.

किडनी की है तकलीफ

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, आशीष ने अपनी बीमारी के बारे में बताया है. आशीष ने कहा, 'मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मेरी हालत ठीक नहीं है. मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं. मेरे शरीर में लगभग 9 लीटर पानी जमा हो गया है, जिसको जल्द से जल्द निकालना जरूरी है.'

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, 'डॉक्टर ने मुझे दवाई दी है. मुझे लगता है मैंने 4 लीटर पानी निकाल दिया है लेकिन अभी भी 5 लीटर पानी बचा हुआ है. देखते हैं आगे क्या होता है.' जब आशीष रॉय से पूछा गया कि क्या उन्हें डायलिसिस की जरूरत है तो उन्होंने कहा, 'इस बात का निर्णय डॉक्टर्स लेंगे, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है.' आशीष ने बताया कि वे अकेले हैं और अपना ध्यान नहीं रख पाते. उन्होंने कहा, 'मैं अकेला हूं तो दिक्कतें होती हैं. मैंने शादी नहीं की. जिन्दगी आसान नहीं है.'

पैसों की तंगी झेल रहे हैं आशीष

इसके अलावा आशीष रॉय ने बताया कि वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मेरे पैरालिटिक स्ट्रोक के बाद मैं बहुत बेहतर हो गया हूं. लेकिन मुझे कोई काम नहीं मिला. मैं फिलहाल अपनी जमा की हुई धनराशि पर गुजारा कर रहा हूं, जो कि खत्म होने की कगार पर है. मुझे लगता है कि मैं कोलकाता शिफ्ट हो जाऊंगा, वहां मेरी बहन रहती हैं. इंडस्ट्री में किसी को मुझे काम देना पड़ेगा वरना आपको पता है कि क्या होता है.'

Advertisement

बता दें कि साल 2019 में आशीष रॉय को पैरालिसिस स्ट्रोक हुआ था. उस समय राइटर प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उनकी खबर सोशल मीडिया के जरिए मांगी थी. सीरियल सुसराल सिमर का में आशीष रॉय ने सूर्येन्द्र भरद्वाज की भूमिका निभाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »