न्यूयॉर्क टाइम्स ने 15 असाधारण महिलाओं में दी मधुबाला को जगह

अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपने एक खंड में बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को दुनियाभर की 15 असाधारण महिलाओं के साथ जगह दी है.

Advertisement
मधुबाला मधुबाला

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपने एक खंड में बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को दुनियाभर की 15 असाधारण महिलाओं के साथ जगह दी है.

गुजरे जमाने की इन महिलाओं को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए 'न्यूयार्क टाइम्स' ने अपने नये खंड 'ओवरलुक्ड' में इनके योगदान का जिक्र किया है.  अखबार ने लिखा, वर्ष1851 से‘ न्यूयार्क टाइम्स’ में प्रकाशित जीवन परिचय खंड में श्वेत व्यक्तियों को प्रमुखता दी जाती थी. लेकिन अब हमने 15 असाधारण महिलाओं की कहानियां शामिल की है.

Advertisement

अखबार ने लिखा कि जीवन परिचय में किसी शख्स की मृत्यु से अधिक उसके जीवन के बारे में लिखा जाता है. उनके आखिरी शब्द, उनकी यादें और अपने अपने क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है. अखबार में मधुबाला का जीवन परिचय आयशा खान ने लिखा है. इस खूबसूरत अभिनेत्री की तुलना अक्सर मर्लिन मुनरो से की जाती है.

अखबार उन्हें याद करते हुए लिखता है कि महज16 साल की उम्र में अशोक कुमार के साथ वह फिल्म‘‘ महल’’ में दिखीं और इसके ठीक 20 साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. बेपनाह खूबसूरती की मलिका और अपने अंदर अथाह दर्द समेटने वाली मधुबाला का जीवन किसी फिल्म से कम नहीं था, जिसमें सबकुछ था-- शानदार कॅरियर, असफल प्रेम कहानी और आखिरकार गंभीर बीमारी से मौत.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement