किसकी कहानी पर आधारित है 'नाम शबाना', जानें यहां

तापसी पन्नू स्टारर 'नाम शबाना' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. फिल्म में अक्षय कुमार की भी छोटी सी भूमिका है. क्या यह फिल्म सच में सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

Advertisement
नाम शबाना का पोस्टर नाम शबाना का पोस्टर

आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 10 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

फिल्म निर्देशक नीरज पाण्डेय सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी लिखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक 'वेडनसडे', 'स्पेशल 26' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में बनाई हैं. इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है. नीरज अब अपनी अगली फिल्म 'नाम शबाना' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है.


को पुलिस केस फाइलों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. नीरज की यूनिट के एक करीबी सूत्र ने बताया कि 'नाम शबाना', शबाना नाम की एक महिला की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म रॉ एजेंट्स और हनी ट्रैप जैसे मामलों को सामने लाती है. ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म ऐसी महिला पर आधारित है जो सिस्टम का सहायक अंग है.

Advertisement


एक्ट्रेस फिल्म में शबाना का किरदार निभा रही हैं. 31 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'नाम शबाना' का निर्माण टी सीरीज और केप ऑफ गुड फिल्म कर रहे हैं. अ प्लान स्टूडियो प्रोडक्शन के नीरज पाण्डेय ने फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म में मनोज वाजपेयी और अक्षय कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »