विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जिस तरह पिछले कुछ समय से एक साथ नजर आ रहे हैं, उससे इनकी सगाई की खबरें गलत नहीं लग रही हैं.
वैसे अपने-अपने फील्ड के इन दोनों सितारों की लव स्टोरी काफी उतार चढ़ाव से गुजरी है और अगर सूत्रों की मानें तो इस लव स्टोरी को आगे बढ़ाने में 'सुल्तान' यानी सलमान खान का बड़ा रोल है.
जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आ रही थीं, उस समय अचानक ये दोनों मुंबई में साथ डिनर करते दिखे. उस समय आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद ये विराट कोहली और साथ ही सलमान खान के घर गए थे. यह बात उस समय की है, जब अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुल्तान' के लिए सलमान खान के साथ शूटिंग कर रही थीं.
तभी से ही इस बात की चर्चा होती रही है कि और को वापस मिलाने में सलमान खान का हाथ है. अगर ऐसा है तो आज दोनों ही सितारों के फैन्स 'सुल्तान' को बड़ा-सा थैंक्यू बोल रहे होंगे!
मेधा चावला