पहली बार कपूर फैमिली का बयान- श्रीदेवी की तरह बेटियों को भी मिलेगा आपका प्यार

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद परिवार की ओर से एक बयान जारी कर प्रशंसकों के प्रति आभार जताया गया है. बयान में कहा गया है कि इस मुश्किल वक्त में प्रशंसकों और शुभचितंकों का प्यार ही था, जिसने हमारा ढांढस बांधे रखा.

Advertisement
परिवार के साथ श्रीदेवी (फाइल फोटो) परिवार के साथ श्रीदेवी (फाइल फोटो)

विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 28 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से कपूर, अय्यप्पन और मारवाह परिवार समेत देशभर में उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है. बुधवार को ही मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया. पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद परिवार की ओर से एक बयान जारी कर प्रशंसकों के प्रति आभार जताया गया है. बयान में कहा गया है कि इस मुश्किल वक्त में प्रशंसकों और शुभचितंकों का प्यार ही था, जिसने हमारा ढांढस बांधे रखा. साथ ही परिवार की ओर से इसके लिए दुनियाभर के फैंस, मित्रजनों और समर्थकों का आभार जताया गया है.

Advertisement

बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिन हमारे भरे रहे. श्रीदेवी एक प्रतिभाशाली, काबिल और लोकप्रिय अदाकारा थीं जो अपने पीछे एक लंबी विरासत छोड़ गई हैं. अपने प्रशंसकों के साथ-साथ परिवार से भी श्रीदेवी का काफी जुड़ाव था.

श्रीदेवी के प्रति लोगों इस प्यार को बेटी जाह्नवी और खुशी हमेशा अपनी यादों में रखेंगीं. वो दोनों भी आप सभी की तरह अपनी मां से बेइंतहा प्यार करती थीं. हमें उम्मीद है कि जो प्यार, सम्मान और अपनापन आपने श्रीदेवी को दिया, उसी तरह से उनकी दोनों बेटियों को भी वही प्यार मिलेगा. वो दोनों अपनी मां को हमेशा यादों में समेटे रखेंगी और इन्हीं यादों के जरिए उनकी मां ने जो सपने उनके लिए देखे थे उन्हें पूरा करने में मदद मिलेगी. 

दुबई में हुई मौत

मंगलवार को ही 3 दिन की लंबी प्रक्रिया के बाद दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया था. शव के मुंबई पहुंचते ही बोनी कपूर के घर ग्रीनएकर्स में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी. परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां देर रात को श्रीदेवी के घर पहुंची थीं.

Advertisement

गौरतलब है कि बीते शनिवार को दुबई के एक होटल में 54 वर्षीय श्रीदेवी की मौत हो गई थी. पोस्मार्टम में ये बात साफ हुई कि बाथटब में डूबने (एक्सीडेंटल मौत) से हुई थी. श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने सपरिवार दुबई गई हुई थीं. मौत की खबर के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई जिस किसी ने भी इस खबर के बारे में सुना उसे भरोसा ही नहीं हुआ.

श्रीदेवी अपने पीछे पति बोनी कपूर के अलावा दो बेटियां खुशी और जाह्नवी को छोड़ गई हैं. बड़ी बेटी जाह्नवी अब श्रीदेवी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपना फिल्मी करियर शुरू कर रही हैं और जुलाई में उनकी फिल्म धड़क बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »