इस वजह से श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर से तीन महीनों तक नहीं की बात

अपनी आने वाली फिल्म 'मॉम' की तैयारी करने के लिए श्रीदेवी ने अपने पति बोनी कपूर से तीन महीनों तक बात नहीं की थी.

Advertisement
श्रीदेवी और पति बोनी कपूर श्रीदेवी और पति बोनी कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

अपनी आने वाली फिल्म 'मॉम' की तैयारी करने के लिए श्रीदेवी ने अपने पति बोनी कपूर से तीन महीनों तक बात नहीं की थी. शनिवार को 'मॉम' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रीदेवी ने बताया, तीन महीनों तक मैंने बोनी जी से पति की तरह बात नहीं की. सुबह मैं उन्हें बस गुड मॉर्निंग कहती थी और पैक अप के बाद गुड नाइट विश करती थी. हम बस इतना ही बात करते थे.

Advertisement

श्रीदेवी ने आगे बताया, मैं फिल्म के दौरान पूरी तरह से डायरेक्टर के अनुसार चलती हूं. मैंने डायरेक्टर रवि उद्यावर की बात सुनी और अच्छा काम किया.


बता दें कि 'मॉम' का ट्रेलर 3 जून को रिलीज हुआ था. फिल्म में श्रीदेवी, देवकी के किरदार में हैं, जो अपनी टीएनजर बेटी आर्या की किसी मुसीबत से बचाने की कोशिश में जुटी हैं. हालांकि ट्रेलर में यह साफ नहीं हो पाया है कि श्रीदेवी अपनी बेटी को किससे बचाने की कोशिश कर रही हैं.


फिल्म में श्रीदेवी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अक्षय खन्ना भी हैं. एआर रहमान ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है. फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement