सेल्फ डिफेंस पर जोर देते हुए सोनाक्षी ने कहा, दिल्ली की हर लड़की को बनना चाहिए 'अकीरा'

अपनी फिल्म 'अकीरा' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची सोनाक्षी ने लड़कियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली की हर लड़की को अकीरा जैसे लड़ना चाहिए.

Advertisement
अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा

स्वाति रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

फिल्म 'अकीरा' में दमदार एक्शन रोल में नजर आने वाली सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. हाल ही में प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची सोनाक्षी ने सेल्फ डिफेंस पर जोर देते हुए कहा, 'दिल्ली की हर लड़की को अकीरा जैसा होना चाहिए. हमें सेल्फ डिफेंस को स्कूलों के सिलेबस में लाना चाहिए. हमें औरतों को इतना मजबूत कर देना चाहिए कि वो किसी भी चीज के लिए निर्भर न हो सकें.'

Advertisement

फिल्म में कई दमदार डायलॉग्स भी हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. एक डायलॉग के मुताबिक जब सोनाक्षी से पूछा गया कि वो एक ऐसी कौन सी चीज को 'अब बस' कहना चाहेंगी तो उन्होंने बताया, 'ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसे मैं रोकना चाहती हूं लेकिन सबसे पहले मैं भ्रष्टाचार को 'अब बस' कहना चाहती हूं.'

बता दें फिल्म में को अलग अंदाज में देख दर्शक चौंक जाएंगे. फिल्म में सोनाक्षी कई मारधाड़ वाले सीन करती दिखाई देंगी. 'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने ' में साथ काम किया था.

फिल्म में उनके अभिनेता-राजनेता पिता भी हैं. सोनाक्षी 'अकीरा' के अलावा, 'फोर्स 2' में भी मारधाड़ वाले सीक्वेंस करती नजर आएंगी. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित 'फोर्स 2' में सोनाक्षी के साथ जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन हैं. बता दें सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' 2 सितंबर को देश भर में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »