विद्युत जामवाल को सिद्धार्थ शुक्ला में दिखी हॉलीवुड हीरो बनने की काबिलियत

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को लगने लगा है कि सिद्धार्थ शुक्ला एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने को बिल्कुल तैयार हैं. विद्युत जामवाल ने एक ट्वीट कर सिद्धार्थ को लेकर ये बोला है.

Advertisement
विद्युत जामवाल और सिद्धार्थ शुक्ला विद्युत जामवाल और सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी एक ऐसी छवि बना ली है कि हर कोई उन से इंप्रेस हो जाता है और उनकी तारीफ में पुल भी बांध देता है. वैसे तो सिद्धार्थ बिग बॉस से पहले ही काफी फेमस थे, लेकिन बिग बॉस ने उनके करियर की दूसरी पारी शुरू की. उन्हें अब और ज्यादा काबिल और बेहतरीन एक्टर समझा जा रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत तो यही है कि बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को लगने लगा है कि सिद्धार्थ एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने को बिल्कुल तैयार हैं.

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे हॉलीवुड फिल्म में काम?

विद्युत जामवाल ने एक ट्वीट कर सिद्धार्थ को लेकर ये बोला है. दरअसल विद्युत जामवाल से सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा क्या सिद्धार्थ बॉलीवुड फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर काम कर सकते हैं. इस सवाल के जवाब में विद्युत ने जो कहा वो सिद्धार्थ के फैंस को तो काफी खुश कर देगा. विद्युत ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- सिद्धार्थ को आप सीमित मत कीजिए. हॉलीवुड को भी उनकी जरूरत है.

कई हिट सीरियल में किया काम

अब सिद्धार्थ शुक्ला एक अच्छे एक्टर हैं इस बात में तो किसी को शक नहीं है. उन्होंने कई बेहतरीन सीरियल में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. सिद्धार्थ ने बालिका वधू, दिल से दिल तक जैसे सुपरहिट शो में काम किया है. इसके बाद सिद्धार्थ ने देश का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस भी जीता है. ऐसे में उनका फिल्मी करियर शानदार तो होना ही है. वैसे सिद्धार्थ को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी देखा जा चुका है. फिल्म में उनके काम को हर किसी ने पसंद किया था.

Advertisement

अभी हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की शहनाज गिल संग म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुई थी. उनका गाना भुला दूंगा काफी सफल साबित हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »