जीरो का ट्रेलर: जानें क्यों खास रहा शाहरुख खान का बर्थडे केक

शाहरुख के बर्थडे केक का उनकी आने वाली फिल्म जीरो के किरदार बउआ सिंह से एक रोचक जुड़ाव सामने आया है.

Advertisement
शाहरुख खान (इंडिया टुडे) शाहरुख खान (इंडिया टुडे)

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

शाहरुख खान को उनके बर्थडे पर हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. सभी अपने सुपरस्टार को विश कर रहे हैं. इस मौके पर शाहरुख भी अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहते. उनकी आने वाली फिल्म जीरो का ट्रेलर उनके बर्थडे पर रिलीज किया जा रहा है. इससे पहले चर्चा है कि शाहरुख ने बर्थडे केक काटा. बर्थडे केक का भी उनकी आने वाली फिल्म जीरो से एक रोचक जुड़ाव सामने आया है.

Advertisement

चर्चाओं के मुताबिक शाहरुख के बर्थडे पर जो केक तैयार किया गया उसमें जीरो फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए चुलबुले बउआ सिंह के किरदार को भी केक का हिस्सा बनाया गया. केक में बनियान और नीले-सफेद रंग के शॉर्ट्स में बउआ सिंह खड़े नजर आए. बता दें कि जीरो से शाहरुख का ये लुक सामने आ चुका है. 

शाहरुख खान ने अपना 53वां जन्मदिन पत्नी गौरी खान, और करीबी दोस्तों के साथ मनाया. इसमें जोया अख्तर और करण जौहर भी शामिल रहे. करण जौहर ने बर्थडे की फोटोज भी शेयर कीं. 

फिल्म में शाहरुख खान का किरदार काफी चुलबुला है. साल की शुरुआत से ही ये किरदार चर्चा का विषय बना हुआ है. शाहरुख फिल्म में एक बौने शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसका नाम बउआ सिंह है. ये एक रोचक किरदार है. फिल्म का ट्रेलर आज शाहरुख के बर्थडे के मौके पर ही रिलीज किया जाने वाला है. फिल्म के पोस्टर भी हाल ही में शेयर किए गए जो खूब वायरल भी हो रहे हैं. 

Advertisement

फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. इसकी रिलीज डेट 21 दिसंबर, 2018 रखी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement