शाहरुख खान और अबराम की तस्वीरें आप आए दिन सोशल मीडिया पर देखते ही हैं. इस बार दोनों पापा-बेटा लॉन्ग ड्राइव करते साथ नजर आए हैं. अबराम बचपन से ही अपने पापा जैसा स्टाइल कैरी करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, सोमवार को के साथ मुंबई की सड़कों पर एक ओपन कार में घूमते देखा गया. शाहरुख कार ड्राइव कर
रहे थे वहीं अबराम खड़े होकर इस मौके को एन्जॉय करते दिख रहे हैं. शाहरुख अपने बेटे अबराम के संग बांद्रा के कार्टर रोड पर घूम रहे थे.
के साथ गाड़ी में दो और लोग मौजूद थे. आगे की सीट पर बैठा एक शख्स अबराम को गोद में लिए बैठा था और पिछली सीट
पर एक और बच्चा था. वीडियो के आखिर में अबराम बहुत स्टालिश तरीके से 'नो पिक्चर' कहते नजर आ रहे हैं.
शाहरुख और अबराम का ये लॉन्ग ड्राइव वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गाड़ी का सनरूफ खुला है और अबराम खड़े होकर हवा का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं.
वैसे भी को साथ देखना फैंस के लिए हमेशा खास होता है. अक्सर शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर
आते हैं.
देखें ये वीडियो...
साभार: Movie Talkies
दीपिका शर्मा