शाहिद ने मुंबई में खरीदा 56 करोड़ रुपये का ड्यूप्लैक्स अपार्टमेंट

एक्टर शाहिद कपूर ने मुंबई में तकरीबन 56 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है.

Advertisement
शाहिद कपूर और उनकी बेटी मीशा शाहिद कपूर और उनकी बेटी मीशा

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

एक्टर शाहिद कपूर ने मुंबई में तकरीबन 56 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है. अपस्केल वर्ली में स्थित उनके इस ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट की कीमत 55 करोड़ 60 लाख रुपये है और शाहिद ने सरकार को इसके लिए 2 करोड़ 91 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भरी है. उनका यह अपार्टमेंट 42 और 43वीं मंजिल पर स्थित है.

मालूम हो कि शाहिद की बेटी मीशा के बाद अब उनके परिवार में एक और सदस्य जल्द ही शामिल होने जा रहा है. शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं. शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आएंगे. फिल्म पद्मावत में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी. संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में शाहिद ने राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था.

Advertisement

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे. शाहिद फिल्म में रणवीर चोपड़ा का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार के हाथ में हैं. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »