शाहरुख के बॉलीवुड में 25 साल पूरे, कहा- मुझे झेलने के लिए शुक्रिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के आज इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं. 25 जून 1992 को शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी. 'दीवाना' में शाहरुख के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थीं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के आज इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं. 25 जून 1992 को शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी. 'दीवाना' में शाहरुख के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थीं.

शाहरुख ने ट्वीट कर ये खुशी सबके साथ शेयर की. शाहरुख ने लिखा- हेक्टिक हफ्ता होने की वजह से मैं जल्दी सोने चला गया था. रात में नींद खुली तो याद आया कि मेरे इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं. इतने दिनों तक मुझे झेलने के लिए शुक्रिया.

Advertisement
करण जौहर ने भी शाहरुख को इस मौके पर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई दी है. करण ने लिखा- उन 25 सालों में से 22 साल मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला. लव यू भाई और सब चीजों के लिए शुक्रिया. बता दें कि करण जौहर ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है' से की थी.

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »