शाहरुख खान को हुआ कटरीना से प्यार, बोल- आई लव यू Kkkk Katrina

शाहरुख खान और कटरीना कैफ इनदिनों अपकमिंग फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में किंग खान ने शूट के दौरान कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

शाहरुख खान और कटरीना कैफ इनदिनों अपकमिंग फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में किंग खान ने शूट के दौरान कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.

फोटो के साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म डर के 25 साल पुराने सीन को रिक्रिएट किया. उन्होंने कटरीना की तस्वीर के साथ लिखा कि तुम आइस्क्रीम नहीं खाती हो. तुम बहुत मेहनत से काम करती हो. तुमने मुझे डर की याद करा दी है. आई लव यू  Kkkk Katrina.

Advertisement

पिछले दिनों कटरीना ने शाहरुख की सेल्फी अपने अकाउंट से शेयर की थी. फिल्म ‘जीरो’ के सेट से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है. जिसमें शाहरुख खान खुद नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर लिखा गया है ‘ऑन सेट’.

इन दोनों स्टार के साथ आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी.  एक बार फिर शाहरुख खान का फिल्म में अलग अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म के टीजर में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement