शबाना आजमी ने बताई जावेद अख्तर के वायरल डांस वीडियो की सच्चाई

शबाना आजमी ने एक ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि जावेद अख्तर के वायरल वीडियो को जिस तरह पेश किया जा रहा है, वह गलत है. इसकी सच्चाई कुछ और है.

Advertisement
जावेद अख्तर-शबाना आजमी जावेद अख्तर-शबाना आजमी

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

शबाना आजमी ने अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर के एक वायरल वीडियो पर सफाई दी है. दरअसल, इस वीडियो में जावेद अख्तर नाचते दिख रहे हैं. साथ में शबाना और उर्मिला मातोंडकर भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में हुई प्री वेडिंग सेरेमनी का बताया जा रहा है. लेकिन शबाना आजमी ने इस तख्य को पूरी तरह से खारिज किया है.

Advertisement

शबाना आजमी ने एक ट्वीट के जर‍िए कहा है- ''सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर मेरे और उर्मिला मातोंडकर के साथ उदयपुर में अंबानी के सेलिब्रेशन में डांस कर रहे हैं. जबकि तख्य यह है कि ये वीडियो हमारे खंडाला वाले घर सुकून का है. यह शहाना और चिन्मयाज की शादी का है. ''

बता दें कि इस वीडियो में जावेद अख्तर ‘शोला जो भड़के’ गाने पर डांस कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे गलत तरह से पेश किया रहा है. जबकि इसकी शबाना ने इसकी सच्चाई कुछ और बताई है. इस वीडियो पर कई मीम्स भी बन रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »