महाकाली के शिव शंकर बने जुड़वां बच्चों के पिता, ट्वीटर पर शेयर की खुशखबरी

छोटे परदे पर भगवान शिव और कृष्ण के किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सौरभ जैन बन गए हैं जुड़वा बच्चों के पिता.

Advertisement
Saurabh Jain Saurabh Jain

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

इन दिनों टीवी पर टीआरपी बटोर डरे माइथोलॉजिकल शो 'महाकाली: आरंभ ही अंत है' के सेट से एक गुड न्यूज आई है. शो में भगवान शिव का किरदार निभा रहे फेमस टीवी एक्टर सौरभ राज जैन पापा बन गए हैं.उनके घर एक नहीं बल्कि एक साथ दो जुड़वां मेहमान आए हैं. सौरभ ने ट्वीटर के जरिये ये जानकारी दी. सौरभ की पत्नी रिद्धिमा ने 22 अगस्त को दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

Advertisement

 We r blessed with two bundles of joy....baby girl and baby boy😊😊

 

उन्होंने लिखा कि उनकी पत्नी रिद्धिमा ने दो जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है.

 'देवों के देव महादेव' और 'महाभारत' के के किरदार से घर-घर में पॉपुलर होने वाले सौरभ ने 2010 में रिद्धिमा से शादी की थी. वैसे सौरभ पौराणिक शोज में देवों के किरदारों को निभाने के लिए अब काफी मशहूर हो चुके हैं. इससे पहले वह टीवी सीरियल से 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', और 'उतरन' में भी नजर आ चुके हैं. सौरभ दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। उन्होंने सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी पुणे से एमबीए भी किया है। वह फुटबॉल को लेकर दीवाने हैं. इस बारे में वह कई बार सोशल मीडिया पर भी लिख चुके हैं. कम लोगों को ये पता होगा कि सौरभ ने फिल्म 'कर्मा' में भी एक रोल निभाया था.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement