संजय मिश्रा को पसंद नहीं भारतीय टीवी शो, वजह भी बताई

संजय मिश्रा ने मशहूर टीवी शो ऑफिस ऑफिस में पंकज कपूर के साथ काम किया था. पंकज कपूर शाहिद कपूर के पिता हैं.

Advertisement
संजय मिश्रा संजय मिश्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक '' में काम कर चुके और अब बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे अभिनेता संजय मिश्रा का कहना है कि वह टीवी शोज में काम करने को मिस नहीं करते क्योंकि अब जिस प्रकार के शोज दिखाए जा रहे हैं, वे उन्हें पसंद नहीं हैं.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रह चुके संजय मिश्रा ने कई मसाला बॉलीवुड फिल्मों से लेकर समीक्षकों द्वारा सराही गई सभी तरह की फिल्मों में काम किया. लेकिन बॉलीवुड में खुद की जगह बनाने से काफी पहले, उन्होंने अभिनेता पंकज कपूर के साथ 'ऑफिस ऑफिस' में काम किया.

Advertisement

संजय ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं टीवी शोज में काम करने को मिस नहीं करता क्योंकि मुझे भारतीय टीवी शोज पसंद नहीं है, लेकिन 'ऑफिस ऑफिस' में काम करना शानदार रहा. मुझे भारतीय टीवी शो इसलिए पसंद नहीं हैं क्योंकि धारावाहिकों में काफी गंभीरता होती है."

'' के अलावा उन्होंने 'गेस्ट इन लंदन' और हाल ही में रिलीज हुई 'भैय्याजी सुपरहिट' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. वहीं उनकी पसंदीदा शैली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नहीं, कोई विशेष शैली नहीं अभिनय मेरा पसंदीदा है. निर्देशक के 'एक्शन' कहने से पहले मुझे जो घबराहट होती है वह मेरी पसंदीदा है. स्क्रीन के सामने खड़े होने का रोमांच मेरा पसंदीदा है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »