'घूमर' के लिए संजय लीला भंसाली ने दीपिका को दिया सरप्राइज गिफ्ट

पद्मावती फिल्म में दीपिका पादुकोण के घूमर नाच से काफी खुश हैं संजय लीला भंसाली. दीपिका को दिया है सरप्राइज गिफ्ट

Advertisement
संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के गाने 'घूमर' की खूब चर्चा है. कहीं गाने की तारीफ हो रही है, तो कहीं राजस्थानी लोकपरंपरा से जुड़े नृत्य घूमर की बारीकियों पर बहस शुरू हो गई है. मगर इस सबके बीच संजय लीला भंसाली इस गाने में दीपिका के डांस से काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वह पूरी फिल्म में ही दीपिका की परफॉर्मेंस को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने अपने उत्साह को एक तोहफे के रूप में दीपिका के सामने पेश भी कर दिया गया है.

Advertisement

सही समझा आपने डायरेक्टर भंसाली ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को अच्छे काम के बदले में हाल ही में एक गिफ्ट दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय ने फिल्म में पहनी गई दीपिका की फेवरेट पद्मावती ड्रेस ही उन्हें गिफ्ट कर दी है.  जाहिर है इस सरप्राइज गिफ्ट को देखकर दीपिका भी फूली नहीं समाई होंगी.बताया जा रहा है कि संजय अपने किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के लिए ऐसा बहुत ही कम करते हैं. ऐसे में दीपिका के लिए ये सिर्फ एक गिफ्ट ही नहीं, स्पेशल फीलिंग भी होगी. 

बता दें कि इसी हफ्ते बुधवार को फिल्म का घूमर सॉन्ग रिलीज किया गया था.  गाने में राजपूताना सभ्यता का हिस्सा मानी जाने वाले घूमर नाच पर दीपिका ने परफॉर्म किया है. यह पद्मावती का पहला गाना है जिसे मेकर्स ने रिलीज किया.

Advertisement

संजय लीला भंसाली ने इस गाने में भी अपने सिग्नेचर स्टाइल को शामिल किया है.  भव्य सेट और बैकग्राउंड के लिए मशहूर संजय ने गाने में भी इस फैक्टर को शामिल किया है. सेट और बैकग्राउंड पर फोकस करने के चलते घूमर नाच कहीं दबा नजर आता है. लिरिक्स अच्छे बने हैं जो कानों को सुकून देते हैं और पूरी तरह‍ से ट्रेडिशनल ना रखते हुए इसमें बॉलीवुड स्टाइल का तड़का भी लगाया गया है. इसे लेकर कहीं-कहीं इस गाने की आलोचना भी हो रही है.

फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement