फिल्म रिलीज के बाद ऐसे गायब हो जाएंगे सलमान, ये है बर्थ डे प्लान

जानें कैसे सलमान खान इस बार मनाएंगे अपना बर्थ डे.

Advertisement
Salman Khan Salman Khan

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

बॉलीवुड के दबंग खान का हर बार अपना जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ ग्रैंड पार्टी करते हुए मनाते हैं. हर साल की इस तरह भी सलमान अपना जन्मदिन कैसे मनाएंगे इस बात का सभी को इंतजार है. 

हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके बर्थ डे प्लान के बारे में पूछा गया. उनका जवाब था कि मैं इस बार कोई पार्टी प्लान नहीं कर रहा. बस परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान है. हालांकि वे परिवार के साथ कहां घूमने जाएंगे यह साफ नहीं हो सका है.

Advertisement

ऐसे में ये साफ है कि आने वाले 27 दिसंबर 52 साल के होने जा रहे सुल्तान ने अपने जन्मदिन के साथ न्यू ईयर का प्लान भी तैयार कर लिया है. वैसे विदेश में जन्मदिन मनाने की खास वजह यह भी है कि जल्द बजरंगी भाईजान रेस 3 के लिए भी बाहर जाने वाले हैं. सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ कई सालों के बाद एक साथ नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »