सलमान बोले-पापा ने बहनों को बॉयफ्रेंड के मामले में दी थी ये हिदायत

सलमान खान ने बताया कि उन्हें और उनकी बहनों को पिता सलीम खान से पार्टनर बनाने और उसे घर लाने के मामले में किस तरह की हिदायत दी हुई थी.

Advertisement
पिता सलीम खान के साथ सलमान पिता सलीम खान के साथ सलमान

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की हैं. उन्होंने बताया कि उनके पापा ने गर्लफ्रेंड के मामले में उन्हें क्या सख्त हिदायत दी थी.

सलमान अपने गेम शो 'दस का दम दमदार वीकेंड' के मौके पर अपने बारे में बात की. दरअसल, एक प्रतियोगी से सवाल पूछा गया था कितने फीसदी भारतीयों को पब्ल‍िकली रोमांस करने पर पुलिस की डांट पड़ती है? इस संबंध में सलमान ने कहा कि कपल्स को पब्ल‍िक प्लेसेस पर रोमांस करते देखना दुखद है.

Advertisement

सलमान ने कहा, "लोग मजूबर हैं उनके छोटे से घर में 8-10 लोग रहते हैं. ये युवा अपने लिए होटल बुक नहीं कर सकते, समाज इसे अलग नजर से देखता है. मेरे पिता ने मुझे सीधी हिदायत दी थी. उन्होंने हमें शहर में रोमांस करने के बजाय घर में गर्लफ्रेंड संग वक्त बिताने की परमिशन दी थी.यही बात हमारी बहनों के संबंध में लागू होती थी कि यदि उनकी जिंदगी में कोई अच्छा लड़का है, तो उन्हें पहले पेरेंट्स से परमिशन लेना चाहिए."

बता दें कि सलमान का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ सहित तमाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है. फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को बताया जाता है. हालांकि, सलमान के संबंध में ये बड़ा सवाल है कि वे शादी कब करेंगे. उनके पिता सलीम खान ने भी कहा है कि उनसे ये सवाल न पूछा जाए, इसका जवाब खुदा भी नहीं दे सकता.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »