वायरल है सलमान की रेस 3 का ये स्पूफ वीडियो, 1 दिन में 15 लाख व्यू

रेस-3 की रिलीज से पहले इस पर काफी मीम्स बने थे और अब इसके ट्रेलर पर स्पूफ बनने शुरू हो गए हैं

Advertisement
स्पूफ वीडियो का एक सीन स्पूफ वीडियो का एक सीन

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

सलमान खान की फिल्म रेस-3 रिलीज हो चुकी है. सलमान के फैन सोशल मीडिया पर इसे शानदार रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इस पर काफी मीम्स बने थे. अब स्पूफ वीडियो भी सामने आ रहे हैं. "छोटू की रेस-3" नाम का एक वीडियो यूट्यूब की ट्रेंडिंग में है.

ये वीडियो 13 जून को पब्लिश किया गया था, जो एक दिन के अंदर करीब 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.  32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है.

Advertisement

क्या है वीडियो में?

स्पूफ वीडियो में सलमान खान और बॉबी देओल के शर्टलेस सीन के अलावा अन्य तमाम सीन हैं जिन्हें सलमान खान की फिल्म रेस-3 के ट्रेलर से प्रेरित होकर बनाया गया है. लेकिन इसे सीरियस की बजाए फनी बनाने की कोशिश की गई है. स्पूफ वीडियो को JKK Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसे खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में हेलिकॉप्टर के पंक्चर होने और सड़क पर बच्चों की तरह टायर दौड़ाने के सीन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे किस तरह से फनी बनाया गया है. वीडियो करीब 12 मिनट 44 सेकंड का है. एक बौने कलाकार ने रेस 3 के कैरेक्टर "सिकंदर" का हास्यास्पद किरदार निभाया है. 

सलमान खान की फिल्म रेस-3 की बात करें तो इसे क्रिटिक्स से उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है लेकिन पब्लिक फीडबैक काफी दमदार है. फिल्म को भारत से एक दिन पहले यूएई में रिलीज किया गया था और वहां पर इसे काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म को हल्का बताने वाले क्रिटिक्स में ज्यादातर का तर्क है कि कहानी कमजोर है. देखना यह होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »