खुल गया राज, क्यों सलमान खान नहीं लिखना चाहते अपनी बायोग्राफी?

हाल ही में आशा पारेख की बायोग्राफी की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान ने अपनी जिंदगी के बहुत बड़े डर के बारे में बात की...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

बॉलीवुड में हाल ही में बायोग्राफी लिखने का ट्रेंड जोरों से शुय हो गया है और इसमें हाल में पुराने जमाने की मशहूर अदाकारा आशा पारेख का नाम भी जुड़ गया है. उनकी बुक लॉन्च के मौके पर मौजूद रहे बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने कहा कि वह अपनी बायोग्राफी कभी नहीं लिखना चाहते.

बता दें कि सलमान आशा पारेख की बायोग्राफी की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपने इस राज का खुलासा किया कि क्यों वो अपनी बायोग्राफी नहीं लिखना चाहते. सलमान खान का कहना है कि मुझे लगता है कि अपने बारे में बायोग्राफी लिखना सबसे कठिन काम है. मैं अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं कर सकता.

Advertisement

सलमान ने आशा पारेख का धन्यवाद करते हुए कहा कि आशा आंटी बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं नहीं जानता कि मुझे क्या कहना चाहिए, लेकिन इस जनरेशन के सभी लोगों को ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए. इस किताब में आशा जी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बहुत अच्छे से एक्सप्लेन किया है.

आपको बता दें कि आजकल सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग बिजी हैं. सलमान-कट‍रीना के फैन ये जानकर बहुत खुश होंगे कि 'टाइगर जिंदा है' इस साल रिलीज होने वाली है लेकिन दर्शक दोनों को एक बार फिर साथ देखने का इंतजार कर नहीं पा रहे हैं और फिल्म रिलीज से पहले ही आप इन दोनों स्टार्स को एकसाथ देख सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement