साथ निभाना साथिया के पॉपुलर एक्टर विशाल सिंह ने हाल ही में बाई एयर मुंबई से दिल्ली का सफर तय किया है. उन्होंने इस सफर के अनुभव को आजतक के साथ साझा किया. अपने सफरनामा के बारे में बताते हुए विशाल ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस के इस सिचुएशन में ट्रैवल करने में डर लग रहा था. आइए जानें कैसा रहा लॉकडाउन के बाद पहली फ्लाइट का उनका एक्सपीरियंस.
विशाल ने आजतक के साथ खास बातचीत में कहा- 'एयरपोर्ट पर मुझे 2 घंटे पहले पहुंचना पड़ा और वहां सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन किया जा रहा था. वो आपका टेम्परेचर भी चेक करतें है, आरोग्य सेतु ऐप होना जरूरी है. एयरपोर्ट पर आपको मास्क, ग्लव्स दिया जाता है और मैंने फ्लाइट में बैठने से पहले PPE किट भी पहना. सबकुछ नया था और एयरपोर्ट पर सारे एहतियात बरते जाते हैं, हर जगह चेकिंग होती है और सैनिटाइज भी होता है'.
आगे विशाल ने बताया- ' सच कहूं मुझे डर तो लगा लेकिन अब जिंदगी तो रुक नहीं सकती. हमें हमारे काम करने के लिए बाहर निकलना ही पड़ेगा, लेकिन मैंने अपनी ओर से खुद की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा. अपने आपको पूरी तरह से पैक कर लिया, मुझे ऐसा लगा कि मैं गिफ्ट पैक होकर मुंबई से दिल्ली जा रहा हूं. ऐसा लग रहा था की दिल्ली नहीं बल्कि मैं चांद पर जा रहा हूं'.
भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन को पेमेंट मिलने में देरी, जल्द शुरू होगी शो की शूटिंग
रति पांडे को आया बुलावा, जल्द शुरू होगी सीरियल देवी आदि पराशक्ति की शूटिंग
कब लौटेंगे मुंबई?
विशाल फिलहाल सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं और अब घर में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन हैं. यहां विशाल अपने रिलेटिव्स के पास किसी काम से आए हुए हैं. 15 दिन के बाद वो दोबारा दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
बता दें कि विशाल सिंह ने साथ निभाना साथिया सीरियल में जिगर मोदी का किरदार निभाया है. सीरियल में उनकी दो बार शादी होती है. इसके अलावा वे कुमकुम भाग्य में भी नजर आ चुके हैं.
पूजा त्रिवेदी