वायरल फीवर की वजह से दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, अब कैसी है तबीयत?

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे थे. वह काफी वक्त तक न्यूयॉर्क में इलाज कराते रहे.

Advertisement
ऋषि कपूर ऋषि कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के एक अस्पातल में भर्ती कराया गया है और परिवार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें वायरल फीवर हुआ है. मालूम हो कि हाल ही में दिल्ली में शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था.

Advertisement

बाद में उन्होंने ट्वीट करके फैन्स को बताया था कि दिल्ली के प्रदूषण के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. अस्पताल से निकलने के बाद ऋषि ने लिखा था कि अब उनकी सेहत ठीक है. उन्होंने उनकी अच्छी सेहत की दुआ करने वालों का शुक्रिया भी अदा किया. हालांकि सूत्रों की मानें तो जिस दिन उन्होंने ये ट्वीट किया उसी दिन उन्हें दिल्ली से ले जाकर मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कर दिया गया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, "उन्हें वायरल फीवर की वजह से दो दिन पहले मुंबई के श्री एच आर रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट किया गया था. वह ठीक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है." बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में कैंसर का इलाज कराकर भारत लौटे थे. वह काफी वक्त तक न्यूयॉर्क में इलाज कराते रहे.

Advertisement

क्या था ऋषि कपूर के ट्वीट में?

दिल्ली में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद फैन्स को हेल्थ अपडेट्स देते हुए ऋषि ने लिखा था, "मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण की वजह से मुझे इनफेक्शन हो गया, क्योंकि मेरा न्यूट्रोफिल काउंट कम है. इसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा." उन्होंने बताया, "मुझे हल्का बुखार बना हुआ था और जांच में डॉक्टर एस. को एक पैच मिला जिसकी वजह से मुझे निमोनिया हो सकता था, इसे डिटेक्ट करके हटा दिया गया."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »