रेखा की मांग में संजय दत्त का सिंदूर, मामले में आया नया मोड़

पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि रेखा ने संजय दत्त से शादी की थी और वह मांग में उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. अब इस मामले में नया टर्न आ गया है...

Advertisement
Rekha Rekha

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

इस बात को लेकर हमेशा सुगबुगाहट रही कि बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा पति मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं.

पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि रेखा ने संजय दत्त से शादी की थी और वह मांग में उनके नाम का सिंदूर लगाती हैं. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया. लेकिन Rekha-The Untold Story के लेखक यासिर उस्मान ने इस पर एक बयान दिया है जिससे मामले में अलग ही मोड़ आ गया है.

Advertisement


क्या कहा यासिर उस्मान ने
Rekha-The Untold Story के राइटर ने इस खबर को नकारते हुए कहा है कि शायद लोगों ने किताब को ठीक से पढ़ा नहीं है.


यासिर ने कहा कि एक समय पर रेखा और संजय दत्त एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. वाकया शायद 1984 के दौरान 'जमीन आसमां' का है. उस समय इन दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं और ये इतनी जोरदार थीं कि संजय दत्त को उस समय एक मैगजीन में ऑफिशियल स्टेटमेंट देकर इनका खंडन करना पड़ा था.


यासिर का कहना है कि हो सकता है शायद इस वजह से अब इन दोनों की शादी की खबर उछली हो.

क्या हो रही थी चर्चा
हाल ही की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यासिर उस्मान की किताब से रेखा और संजय दत्त की गुप्त शादी के खुलासे से पूरे बॉलीवुड में हंगामा मच गया है. यासिर की किताब 'Rekha The Untold Story' के मुताबिक, 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान’ की शूटिंग के वक्त रेखा और संजय के बीच नजदीकियां आ गयी थी.

Advertisement


चर्चा हो रही थी कि अमिताभ बच्चन के उनकी लाइफ के जाने के बाद से वह संजय के इतने करीब हो गई थीं. खबरें आ रही थीं कि रेखा ने इसी दौरान संजय दत्त से गुपचुप शादी कर ली थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »