आमिर खान पर महंगा पड़ा प्रैंक, रवीना टंडन ने 3 घंटे तक बिना कैमरा रील के करवाया डांस

रवीना टंडन ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में शिरकत की. इस दौरान रवीना टंडन ने आमिर खान से जुड़ा एक अनोखा किस्सा शेयर किया. रवीना ने शो में बताया कि कैसे उन्होंने आमिर खान के उन पर किए गए प्रैंक का बदला लिया.

Advertisement
रवीना टंडन (इंस्टाग्राम) रवीना टंडन (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में शिरकत की. इस दौरान रवीना टंडन ने आमिर खान से जुड़ा एक अनोखा किस्सा शेयर किया. रवीना ने शो में बताया कि कैसे उन्होंने आमिर खान के उन पर किए गए प्रैंक का बदला लिया. गौरतलब हैं कि आमिर खान अपने को-स्टार्स संग प्रैंक खेलने के लिए मशहूर हैं. लेकिन रवीन टंडन के साथ खेला गया ये प्रैंक उन्हें काफी महंगा पड़ा.

Advertisement

पूरा किस्सा बताते हुए रवीना टंडन ने कहा- ये बात क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान की है. आमिर ने मुझे एक गरम चाय ऑफर की थी. मुझे चाय देते वक्त आमिर ने ऐसे जताया कि जैसे चाय मुझ पर गिरने वाली है. उस समय मैं पूरी तरह से पैनिक कर गई थी.

इस घटना के बाद रवीना टंडन ने फैसला किया कि वे आमिर खान से बदला लेकर उन्हें सबक सिखाएंगी. फिल्म के लिए सॉन्ग ''ए लो जी सनम हम आ गए'' की शूटिंग के दौरान रवीना ने अपने बदले को अंजाम दिया. इस गाने में आमिर खान को रवीना को रिझाने के लिए डांस करना था. बदला लेते हुए रवीना ने कैमरे में बिना रील के आमिर खान को 3 घंटे तक डांस कराया. इस प्रैंक में रवीना को कोरियोग्राफर सरोज खान और DOP (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) का साथ मिला.

Advertisement

बता दें, रवीना ने रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में शिल्पा शेट्टी के साथ डांस किया. रवीना ने शटअप एंड बाउंस पर और शिल्पा ने तू चीज बड़ी है मस्त मस्त पर डांस किया. मालूम हो आज भले ही इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अच्छा याराना हो लेकिन कभी वे एक-दूसरे से तगड़ा कॉम्पिटिशन रखते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement