बधाई हो! 'डीजे वाले बाबू' बादशाह अब पापा बन गए हैं...

बादशाह के फैंस को यह बात सुनकर बेहद खुशी होगी कि बादशाह अब पापा बन गए हैं. उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है.

Advertisement
रैपर बादशाह रैपर बादशाह

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

हिन्दी सॉन्ग रैपर और सिंगर बादशाह पापा बन गए हैं. बादशाह की पत्नी जैसमीन ने लंदन में अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया है. मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं.

पर रैपर पापा बादशाह को अपने बच्चे के साथ फिलहाल रहने का मौका नहीं मिल पा रहा है. खबर है कि बादशाह को टैलेंट हंट टीवी शो 'दिल है हिंदुस्तानी' की शूटिंग के लिए भारत लौटना पड़ा है.

Advertisement


बता दें कि इस शो में बादशाह के साथ करण जौहर, शेखर रावजियानी और शालमली खोलगड़े भी जज के तौर पर हैं.

सूत्रों के हवाले से मिरर में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक बादशाह बुधवार की सुबह भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट से सीधे सेट पर ही पहुंच गए, जहां शाम 6 बजे तक शूटिंग चलती रही.


सूत्रों की मानें तो यहां शूटिंग निपटाने के बाद बादशाह फिर लंदन रवाना हो जाएंगे, ताकि अपने न्यू बॉर्न बेबी और पत्नी के साथ थोड़ा वक्त बिता सकें.

बता दें कि बादशाह और जैसमीन ने साल 2012 में शादी की थी. बादशाह के फैंस को यह बात पता होगी कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह शिशोदिया है. दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है.


बादशाह ने अपनी पत्नी जैसमीन के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं.

Advertisement

 

 

बादशाह के साथ कई एलबम में काम कर चुके रैपर रफ्तार ने बेबी की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है 'रब्बा मेहर करीं'.

 

 

वहीं बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज ने भी बादशाह को ट्व‍िटर पर बधाई दी और बच्ची की बेहतर सेहत की कामना की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »