निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल हैं मुश्किल' में काम करने वाले रणबीर कपूर एक बार फिर करण के साथ नजर आ सकते हैं. ऐसी खबर आ रही हैं कि करण की अगली फिल्म में रणबीर और शाहरुख एकसाथ दिखाई दे सकते हैं.
मीडिया रिर्पोट्स की मानें तो में रणबीर और शाहरुख एक दूसरे के भाई होंगे. ऐसी चर्चा भी है कि करण इस फिल्म में शाहरुख खान और रणबीर कपूर के अपोजिट दीपिका पदुकोण और कटरीना कैफ को अपनी फिल्म में ले सकते हैं.
हालांकि फिल्म निर्माता ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की हैं. रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप के बाद भी दोनों के अच्छे रिलेशन हैं. इसी को देखते हुए दीपिका के पास काम करने का एक अच्छा ऑफर हैं.
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' के समय रणबीर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में थी. शाहरुख खान के दीपिका और कटरीना के साथ अच्छे संबंध हैं, इस तरह अगर शाहरुख और रणबीर इस फिल्म को हां कहते हैं तो की इस फिल्म में एक्स ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का सामना हो सकता है.
दीपिका शर्मा