रणबीर पर किराएदार ने किया 50 लाख का केस, जानें पूरा मामला

एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ एक शख्स ने 50 लाख रुपये का केस किया है.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ एक शख्स ने 50 लाख रुपये का केस किया है. असल में रणबीर कपूर ने 2 अक्टूबर 2016 को पुणे के कल्याणी नगर स्थित ट्रंप टावर्स में अपार्टमेंट लिया था. इस घर में रहने वाले एक किरायेदार ने रणबीर पर रेंटल एग्रीमेंट फॉलो नहीं करने के लिए केस किया है. मामला पुणे की सिविल कोर्ट में है और केस करने वाले शख्स ने 1.8 लाख रुपये की ब्याज के साथ कुल 50.40 लाख रुपये का केस किया है.

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरेगांव पार्क निवासी शीतल सूर्यवंशी ने रणबीर पर लॉक इन पीरियड से पहले ही घर से निकाले जाने के लिए रणबीर पर केस किया है. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच यह रेंटल एग्रीमेंट हुआ था कि 12 महीने तक शीतल को 4 लाख रुपये मासिक देने दोंगे और फिर अगले 12 महीनों तक उन्हें 4 लाख 20 हजार रुपये हर महीने चुकाने होंगे. लेकिन 11 महीने बाद ही शीतल को बाहर कर दिया गया.

देखना होगा कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है. बात करें रणबीर के वर्क फ्रंट की तो एक्टर हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी. अब रणबीर आने वाले वक्त में कुछ एक्शन फिल्में करते नजर आएंगे. इनमें शमशेरा और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं. शमशेरा में रणबीर एक डकैत का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement