रणबीर कपूर को आलिया भट्ट पर क्रश, सोनम की शादी में दिखे थे साथ

आलिया काफी पहले से यह कहती रही हैं कि वह रणबीर को पसंद करती हैं.

Advertisement
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं. आलिया काफी पहले से यह कहती रही हैं कि वह रणबीर को पसंद करती हैं. एक बार तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह तक कह दिया था कि वह रणबीर से शादी करना चाहती हैं. हालांकि रणबीर ने कभी भी खुलकर आलिया के बयानों पर कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन अब ऐसा लगता है कि रणबीर के दिल में भी आलिया के लिए कुछ कुछ होने लगा है.

Advertisement

एक चैनल से बातचीत में जब रणबीर को बताया गया कि आलिया के लिए उनके साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है तो रणबीर ने भी अपने दिल की बात कुबूल की. रणबीर ने कहा- मुझे अब उन पर क्रश हो गया है. मालूम हो कि आलिया को पहली फिल्म देने वाले फिल्ममेकर करण जौहर ही अब आलिया और रणबीर के साथ मिलकर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम कर रहे हैं. करण हाल में रणबीर के साथ मिलकर नई दिल्ली में 19वें आईफा वीकेंड की घोषणा कर रहे थे. इस बार यह इवेंट बैंकॉक में आयोजित किया जा रहा है.

रणबीर कपूर से जब मीडिया ने आलिया की हाल में रिलीज हुई फिल्म राजी पर कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- मैंने रिलीज के एक हफ्ते पहले यह फिल्म देख ली थी और इसने मेरा दिमाग हिला दिया. यह भारत में बनी कुछ सबसे शानदार फिल्मों मे से एक है. बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म राजी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 56 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. सोनम कपूर की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आए थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement