रामगोपाल वर्मा ला सकते हैं अम्मा और शशिकला के रिश्तों पर बनी फिल्म, फिल्म का टाइटिल भी बताया

रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करके कहा कि फिल्म काल्पनिक हैं, किसे के भी जीवन पर आधारित नही है...

Advertisement
रामगोपाल ने बताया अपनी अगली फिल्म का नाम रामगोपाल ने बताया अपनी अगली फिल्म का नाम

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

रामगोपाल वर्मा अक्सर पॉलिटिक्स और क्राइम पर फिल्में बनाते हैं. एक बार फिर रामगोपाल वर्मा अपनी नई फिल्म के साथ आ रहे हैं. मशहूर फिल्ममेकर की नई फिल्म का नाम 'शशिकला' होगा. जैसा की फिल्म के नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहेली वी.के. शशिकला के जीवन से मिलती-जुलती होगी. जयललिता का निधन 5 दिसम्बर को हो गया था.

Advertisement


रामगोपाल वर्मा ने गुरुवार रात को फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि ये एक काल्पनिक फिल्म है. उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'शशिकला नाम की नई फिल्म को अभी रजिस्टर कराया है. यह एक राजनेता के प्रिय करीबी मित्र की कहानी है जो पूरी तरह काल्पनिक है.'


फिलहाल वह 'सरकार 3' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, यामी गौतम और मनोज बाजपेयी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement