सोशल मीड‍िया पर मीम्स देखकर परेशान नहीं खुश होते हैं रामायण के सीता-लक्ष्मण

रामानंद सागर के शो रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि रामायण पर बन रहे मीम्स पर उनकी क्या राय है.

Advertisement
दीपिका चिखलिया दीपिका चिखलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

लॉकडाउन फेज में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण खत्म होने के बाद से इसका रिटेलिकास्ट अब स्टार प्लस पर किया जा रहा है. शो को खूब पॉपुलैरिटी मिल रही है और ऐसे दावे रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं कि व्यूअरशिप और टीआरपी के मामले में भी रामायण ने दुनियाभर के सभी शोज को पीछे छोड़ दिया. शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इस पर मीम्स भी बन रहे हैं. शो की स्टार कास्ट भी खूब पॉपुलर हो रही है. ऐसे में दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि रामायण पर बन रहे मीम्स पर उनकी क्या राय है.

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया ने कहा- मैं इसे खूब पसंद करती हूं. ये मीम्स बेहद क्यूट होते हैं, सृजनात्मक होते हैं, रोचक और कल्पनाशील होते हैं. ये डिजिटल इरा है और क्रिएटिविटी अपने चरम पर है. पहले के जमाने में जब हमें प्रशंसकों से इंटरैक्ट करना होता था तो मैगजीन में एक छोटा सा कॉलम होता था जहां पर हम सवालों के जवाब देते थे. वो भी वार्तालाप महीने में सिर्फ एक बार ही हुआ करती थी.

अब समय बदल गया है. अब इतने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं जिनके माध्यम से हम लोगों से मुखातिब होते हैं. मैं इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हूं और लोगों से बातचीत करना बहुत पसंद करती हूं. सुनील जी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं.

Advertisement

टीवी के लक्ष्मण को भी पसंद हैं मीम्स

जब सीरियल में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी से इस बारे में पूछा गया कि उन्हें सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर बन रहे मीम्स कैसे लगते हैं तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- मैं इन मीम्स को एंजॉय कर रहा हूं और मैं इन्हें काफी पॉजिटिवली भी ले रहा हूं. मैं ट्विटर पर काफी एक्टिव रहता हूं और खुद को इस प्लेटफॉर्म पर व्यस्त रखना पसंद करता हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »