टोपी पहन फिल्म 'काला' की शूटिंग करते दिखे रजनीकांत

इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म 'काला करिकलन' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके चलते उन्हें मुबंई की भीड़ के बीचशूट करते स्पॅाट किया गया. देखें इस शूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें... 

Advertisement
रजनीकांत रजनीकांत

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'काला करिकलन' के शूट में व्यस्त हैं. हाल ही में वो मुबंई के ग्रांड रोड पर लोगों की भीड़ के बीच शूट करते स्पॅाट किए गए. ग्रांड रोड पर शूट के खत्म होते ही 'काला करिकलन' की पूरी टीम देर रात ही धारावी और वडाला में शूट के लिए रवाना हो गए. ऐसा लगता इस बार रजनी सर जी जान से इस फिल्म के शूट में जुट गए हैं तभी तो इस फिल्म के किसी मैम्बर को दिन रात का होश ही नहीं हैं.

 

लेकिन शूट के साथ ही रजनी सर की सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है. शूट के दौरान भी सिक्योरिटी गार्ड् इनके आसपास ही रहते हैं.

Advertisement

 



क्या है फिल्म काला करिकलन की कहानी
एक यूनिट हैड से बात करने पर पता चला कि इस फिल्म की कहानी एक बच्चे की पूरी जिंदगी पर आधारित है जिसके चलते इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि फिल्म में हर उम्र के साथ एक्टर्स का गेटअप बदला जाए और यही इन लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.


 

इस फिल्म की शूटिंग मुबंई के मरीन ड्राइव से लेकर धारावी और वडाला तक अलग-अलग जगहों पर की गई हैं. यह कहानी एक लड़के की है जो जुर्म की दुनिया में कदम रखकर एक दिन बहुत बड़ा माफिया बन जाता है. मुबंई में धारावी से यह अपने जुर्म को अंजाम देता है इसलिए इस जगह को काफी अहम हिस्सा माना गया है.

 

अभी मुबंई में ये शूट 40 दिन और चलेगा. इसके बाद इस फिल्म की अगली शूटिंग चेन्नई में की जाएगी.

 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement