मेगास्टार रजनीकांत नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, क्या है वजह?

रजनीकांत 12 दिसम्बर को 66 साल के हो जाएंगे लेकिन इस साल उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उनका जन्मदिन ना मनाएं. ऐसी क्या वजह है की ये मेगास्टार अपना बर्थडे नहीं माना रहे हैं!

Advertisement
रजनीकांत रजनीकांत

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

मेगास्टार रजनीकांत नहीं मना रहे इस साल अपना बर्थ डे. रजनीकांत 12 दिसम्बर को 66 साल के हो जाएंगे लेकिन इस साल उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उनका जन्मदिन ना मनाएं. ऐसी क्या वजह से कि ये मेगास्टार अपना बर्थडे नहीं माना रहे हैं!

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे. जय‍ललिता के निधन के बाद उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए ने अपना जन्‍मदिन नहीं मनाने को फैसला किया है.

Advertisement

मुख्यामंत्री की मौत के बाद वह उन्हें श्रद्धाजंलि देने राजाजी हॉल भी गये थे. बीते 5 दिसंबर को एआईएडीएमके चीफ जयललिता ने चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में अंतिम सांसें ली. इसके बाद राज्‍य सरकार ने सात दिन के शोक का ऐलान किया है. रजनीकांत ने अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं मेरा जन्‍मदिन न मनाएं और न ही बैनर-पोस्‍टर लगाएं.'

रजनीकांत सॉउथ सिनेमा के बहुत बड़े स्टार हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना नाम किया है. पिछले साल चेन्‍नई में आई बाढ़ के कारण नहीं मनाया था. दक्षिण में रजनीकांत का बर्थडे किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है और बड़े-बड़े बैनर पोस्‍टर भी लगाए जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »