75 Cr में बिका रजनीकांत की काला का सैटेलाइट राइट, रिलीज नहीं हुई है फिल्म

रजनीकांत की आने वाली फिल्म काला के सैटेलाइट्स राइट एक जाने माने टीवी चैनल ने 75 करोड़ रुपये में खरीदे.

Advertisement
रजनीकांत रजनीकांत

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली सबसे चर्चित फिल्म काला उस समय से ही खबरों में छाई हुई है जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है. फिल्म का आज पहला गाना सेमा वेह्टू भी रिलीज होने जा रहा है. फर्स्ट सॉन्ग रिलीज से भी ज्यादा फिल्म के प्री-रिलीज के बिजनेस से जुड़ी खबर मजेदार है. काला फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को करीब 75 करोड़ में बेचे जाने की खबरें छाई हुई हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो एक जाने माने चैनल ने रजनीकांत की इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को खरीदने के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की रकम अदा की है. ये रजनीकांत की फिल्म के लिए अदा की गई दूसरी सबसे बड़ी राशि‍ बताई जा रही है.

इससे पहले रजनीकांत की फिल्म 2.0 के सैटेलाइट राइट्स खरीदने के लिए मोटी रकम चुकाई गई थी. कहा गया था कि एक बड़े टीवी चैनल ने रजनीकांत की फिल्म 2.0 के सैटेलाइट राइट्स को 110 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि दुभाग्य से इस फिल्म की रिलीज अभी भी अटकी हुई है. रिलीज में देरी का कारण कुछ टेक्निकल समस्या बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल आखि‍री महीनों में रिलीज हो सकती है.

Advertisement

रजनीकांत की दूसरी सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्म का निर्देशन पा रणजीत ने किया है. ये कहानी एक ऐसे गैंगस्टर की है जो मुंबई के स्लम एरिया धरावी के लोगों को न्याय दिलाने की जंग लड़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement