हॉलीवुड में खूब देखा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो

अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के जरिए हॉलीवुड में ख्याति‍ पाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक खास वीडियो इन दिनों खूब चल रहा है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

एक हॉलीवुड वेबसाइट HipHollywood ने चोपड़ा की एक GIF फाइल जारी की है जिसमें प्रियंका के चेहरे का रिएक्शन वाकई हैरत में डालने वाला है. इस GIF फाइल को HipHollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

'क्वांटिको' शो और abc पर अपने इंटरव्यू के जरिए देश-विदेश के दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का यह GIF साल 2014 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान शू‍ट किया गया है. इस क्लि‍प में एक महिला के साथ बैठी नजर आ रही हैं. लेकिन अचानक उस महिला की तरफ देखती हैं तो उनके चेहरे के हाव भाव से ऐसा लगता है कि वह इस महिला की बात से नाखुश हैं.

Advertisement

का यह वीडियो हॉलीवुड में इतना वायरल हुआ कि हाल ही में आयोजित SAG अवॉर्ड्स में रेड कारपेट एंट्री के दौरान मीडिया ने प्रियंका से उनके इस वीडियो के बारे में ही सवाल पूछ लिया. इस पर प्रियंका ने जवाब में कहा कि उन्हें खुद याद नहीं है कि उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशन क्यों दिए. यही नहीं उन्होंने कहा कि वह अब कभी भी ऐसा चेहरा नहीं बनाएंगी.

खैर चाहे में बनाए गए अपने इस चेहरे के पीछे के सच के बारे में कुछ याद ना हो, लेकिन यह वीडियो है मजेदार. तो अाप भी देखें...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »