आतिशबाजी के खिलाफ थीं प्रियंका, शादी में हुई तो हो गईं ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोधपुर में चल रही शादी  में शनिवार को जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील करने वालीं प्रियंका अपने इस तरह के जश्न के कारण सवालों के घरे में आ गईं.

Advertisement
प्रियंका की शादी के दौरान उम्मेद भवन में हुई आतिशबाजी प्रियंका की शादी के दौरान उम्मेद भवन में हुई आतिशबाजी

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोधपुर में चल रही शादी का जश्न अपने शबाब पर है. उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह लाइटिंग से सजाया गया है. शनिवार को प्रियंका और निक ने क्रिश्‍िचयन रीति रिवाजों से शादी की. इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन इस आतिशबाजी का विरोध भी हो रहा है.सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

टि्वटर-इंस्टाग्राम पर प्रियंका की उस बात का हवाला दिया जा रहा है, जिसमें उन्होंने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न चलाने की अपील की थी. प्रियंका को पांच साल की उम्र में अस्थमा हो गया था. उन्होंने दिवााली पर एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कृपया आतिशबाजी न करें.

प्रियंका ने इस वीडियो में कहा था- "प्लीज मेरी सांसों का बेरोक रख‍िए. दिवाली पर पटाखों को स्क‍िप कीजिए. ये त्योहार लाइट्स, लड्डू और प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का."

प्रियंका की शादी में होने वाली आतिशबाजी उनकी इस सोच के उलट है. इसी को निशाना बनाते हुए प्रियंका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर का कहना है कि सेलेब्स दिवाली पर पटाखे न चलाने की बात करते हैं और अपने फंक्शन में खुद का दिया हुआ ये ज्ञान भूल जाते हैं. एक अन्य यूजर ने कहा है कि प्रियंका दिल्ली के आसपास प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाकर घूमती हैं और अब पटाखे चलाकर प्रदूषण बढ़ा रही हैं. एक अन्य ने लिखा है कि दिवाली पर ही पटाखों से होने वाला प्रदूषण याद आता है.

Advertisement

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिनमें उम्मेद भवन पैलेस में कलरफुल आतिशबाजी होती दिख रही है. लाल, नीले, हरे रंग से आसमान में आतिशबाजी की गई.तस्वीरों में जोधपुर का आलीशान पैलेस जगमगा रहा है. यकीनन ही उम्मेद भवन इस साल की सबसे हाईप्रोफाइल और रॉयल वेडिंग का गवाह बना है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »