नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी साहो का जलवा, पहले दिन अमेरिका में जबरदस्त कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर्स यानि 10 लाख डॉलर्स से ज्यादा कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर साहो की अमेरिका के बॉक्स ऑफिस में हुई इस कमाई की जानकारी दी है.

Advertisement
प्रभास प्रभास

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

प्रभास की फिल्म साहो को क्रिटिक्स की नेगेटिव प्रतिक्रियाएं मिली हैं लेकिन प्रभास के स्टारडम को देखते हुए फिल्म ने शानदार कमाई का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. अमेरिका बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म 10 लाख डॉलर्स से ज्यादा की कमाई अब तक कर चुकी है.  एक रिपोर्ट के मुताबिक, 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर्स यानि 10 लाख डॉलर्स से ज्यादा कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर साहो की अमेरिका के बॉक्स ऑफिस में हुई इस कमाई की जानकारी दी है.

Advertisement

माना जा रहा है कि विदेश के साथ ही साथ देश में भी ये फिल्म अपने शुरूआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. जहां तक दूसरी भाषाओं के बिजनेस का सवाल है तो आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में प्रभास की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और रिपोर्ट्स की मानें तो आंध्र और तमिलनाडु में फिल्म पहले दिन में 75 करोड़ रुपये कमा लेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिलीज से पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले ही राइट्स और बाकी चीजें बेचकर तकरीबन 333 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

इस फिल्म को बनाने में कुल 350 करोड़ रुपये के आसपास खर्च आया है. फिल्म देशभर में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. साहो को नॉर्थ इंडिया में करीबन 4500 और तेलंगाना-आंध्रप्रदेश में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं. प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और मुरली शर्मा जैसे सितारों से सजी है. हालांकि फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि बेहताशा एक्शन के चलते फिल्म के मेकर्स इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर खास काम नहीं कर पाए हैं और इसके चलते फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »