क्या रणवीर ने दीपिका से कर ली सगाई? इस फोटो से उड़ रही है अफवाह

दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. इस तस्वीर में दीपिका की रिंग फिंगर में रिंग नजर आ रही है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लवस्टोरी किसी सस्पेंस से कम नहीं है. कभी लगता है कि दोनों साथ हैं. कभी लगता है दोनों का ब्रेकअप हो गया है. कभी रणवीर दीपिका के लिए अपने कर देते हैं. तो कभी दीपिका कोई भी सवाल पूछने पर चुप्पी साध लेती हैं. ये जरूर है कि उनके इस सस्पेंस और ड्रामे के बीच उनकी तस्वीरें काफी कुछ कहती रहती हैं. एक बार फिर एक तस्वीर के जरिये दोनों के रिलेशनशिप को लेकर दावा किया जा रहा है. ऊपर की फोटो वायरल है. 

Advertisement

दीपिका को हाल ही में बंगलुरु में एक कॉमेडी शो में अपनी बहन के साथ मस्ती करते देखा गया था. इस तस्वीर में दीपिका की रिंग फिंगर में रिंग नजर आ रही है. यही रिंग दीपिका के हाथ में तब भी नजर आई थी, जब वह लंदन में थीं. उस दौरान और उनके लंदन में साथ में छुट्टियां मनाने की खबर आ रही थी. अब सवाल ये है तस्वीर में दिख रही रिंग सिंपल है या फिर रणवीर सिंह ने दीपिका को प्रपोज कर दिया है और दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है. फिलहाल ये सिर्फ कयास ही हैं. इन पर कोई पुष्टि सामने नहीं आई है.

इससे पहले भी दीपिका और रणवीर सिंह एक डिनर डेट पर साथ नजर आए थे. बीते साल भी दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं. अब उनके फैंस तो चाहेंगे ही ये रिंग इंगेजमेंट रिंग ही हो और उन्हें सेलिब्रेशन का मौका मिले.

Advertisement

वैसे दीपिका और रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी होंगे. फिल्म दिसंबर 2017 में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement