फराह की फिल्म में काम करने की अफवाह से नाखुश हैं परिणीति

 बॉलीवुड अभि‍नेत्री परिणीति चोपड़ा आजकल काफी उदास है. इस अफवाह ने  उन्हें बेहद परेशान किया हुआ है.

Advertisement
परिणीति चोपड़ा परिणीति चोपड़ा

दीपिका शर्मा / IANS

  • मुंबई,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस अफवाह से नाखुश हैं कि वह निर्देशक फराह खान की अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं.

ऐसी खबर थी कि की निर्देशक एक महिला-केंद्रित फिल्म पर काम कर रही हैं जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट हो सकती हैं.

शुद्ध देसी रोमांस की अभिनेत्री अपना नाम हर एक फिल्म से जुड़ने से परेशान हो चुकी हैं. इससे पहले उनके बारे में ऐसी खबर थी कि वह सुपरस्टार सलमान खान की में काम कर रही हैं.

Advertisement

आने वाली हर फिल्म से किसी न किसी तरह से मेरा नाम जोड़ दिया जाता है. मैं नहीं जानती ऐसा क्यों. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसकी वजह यह है कि मैं अभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हूं और लागों को लगता है यह वही फिल्म होगी जिसमें वह काम कर रही होंगी. मैं इससे परेशान हो चुकी हूं. मैं चाहूंगी की लोग इंतजार करें और मुझे फिल्म की घोषणा करने दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement